माताजी आश्रम में स्वामी विवेकानंद जी के 158 वां जन्म जयंती सादे तरीके से मनाया गया

जमशेदपुर पोटका,हाता – माताजी आश्रम में स्वामी विवेकानंद जी के 158 वां जन्म जयंती सादे तरीके से मनाया जा रहा है स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, सुनील कुमार दे, शंकर चंद्र गोप आदि द्वारा पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद करते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया .

आपको बता दें कि स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष से स्वामी विवेकानंद जी का भव्य प्रभात फेरी निकाली जाती है इसके माध्यम से लोगों को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों और उनके पद चिन्हों पर चलने का संदेश देते हुए मनाया जाता है वही आश्रम कमेटी द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन होता है जिसमें सैकड़ों लोग उपस्थित होकर विवेकानंद जी के जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं मगर इस बार लॉकडाउन डाउन को देखते हुए तथा कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर आश्रम कमेटी द्वारा सादे रूप में ही स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती मना रहे हैं एवं लोगों को उनके पद चिन्हों पर चलने और उनके आदर्श को अपनाने की अपील कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!