केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कोलाबीरा फुटबॉल मैदान में दिव्यांगों एवं जरूरतमंदों मैं बांटी कंबल, लोगों में खुशी
सरायकेला: केंद्रीय मंत्री सहा स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा ने सरायकेला अंचल क्षेत्र के कोलाबीरा स्थित फुटबॉल मैदान में कमलपुर, जामबेड़ा, वीरबांस निश्चिंतपुर, कोलाबीरा, तिरिलडिह, केंदुडीही गांव के दिव्यांगो एवं जरूरतमंद लोगों के बीच करीब 300 कंबल का वितरण किया गया। जिसमें भाजपा के गम्हरिया प्रखंड उपाध्यक्ष सहा वार्ड परिषद सदस्य रंजीत बारिक, संतोष महतो समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं का काफी महत्वपूर्ण भूमिका रहा।

मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय महतो, सांसद प्रतिनिधि गणेश महतो, गणेश लोहार, सीताराम महतो, विशाल महतो, लालटू महतो, चंदन महतो के अलावे कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

