परसुडीह प्रमथ नगर स्थित विवेकानंद क्लब में विवेकानंद मिलन संघ और बंगबंधु संस्था के संयुक्त तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई
जहां स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का सभी ने प्रण लिया इस दौरान पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से शामिल हुए जहां सभी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का हौसला अफजाई किया साथ ही गरीब जरूरतमंदों के बीच वस्त्र का वितरण किया, कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बंगबंधु संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष मानिक मलिक ने बताया कि विवेकानंद मिलन संघ और बंगबंधु संस्था के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जा रही है इस दौरान रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है साथ ही गरीब जरूरतमंदों के बीच वस्त्र का वितरण किया जा रहा है, उन्होंने बताया स्वामी विवेकानंद की जयंती के कार्यक्रम का आयोजन का मुख्य उद्देश्य है उनके बताए मार्ग पर चलना उनके आदर्शों को अपने जीवन में संजोकर अपने कार्य को करना.
