खेत में हल जोत खेती का शुरुआत करतें हैं किसान
षौष माह के आखान जात्रा को किसान अपने खेतों में हल जोत कर खेती का शुरुआत करते हैं। आखान जात्रा को किसानों ने खेती के लिये आखान जात्रा को शुभ दिन मना जाता है।किसान सनातन मांझी ने बताया इसी दिन सभी किसान अपने अपने खेतों में हल जोतकर कृषि कार्य आरंभ करते है ,और इस दिन खेतों में हल जोत पुनाह करने से अच्छी फसल और अधिक पैदवार होती है।इसलिये आखान जात्रा को किसान खेत में हल जोत कर कृषि कार्य के लिये शुभ दिन मानते है।

किसान खेतों से हल जोत लौट आने के बाद गृहनी घर के महिलाएं बैलों को पैर धोतकर अभिबादन करती है एवं पुरूष बैलों के सिंगों में तेल लगातार आशीर्वाद लेते हैं।तत्पश्चात महिलाएं पुरूषों का पैर धोकर प्रणाम करती है।एवं सभी लोग घर घर जाकर बड़े बुजुर्गों को प्रणाम करते है तथा अभिवादन करते हैं ,साथ ही घर के सभी पुरूषों का पैर धोकर बड़ो को प्रणाम एवं छोटे आशीर्वाद देकर पुरा साल ऐसी ही सभी लोगोंं के साथ प्रगाढ़ संबंध बना रहे यही कामना करते है।

