पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा नई मतदाता सूची प्रकाशित किया गया

आज नए मतदाता सूची का प्रकाशन मतदान केंद्र बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में किया गया। मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया प्रतिमा मुंडा, उप मुखिया सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया राजकुमार गौड़ संयुक्त रुप से किए। इस दौरान पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का अवलोकन संपन्न हुआ । जिसमें नए जोड़े गए मतदाताओं का नाम पढ़कर उपस्थित बीएलओ ने सुनाया। विलोपित मतदाताओं के बारे में भी बताया गया।
उप मुखिया सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा कॉलोनी एवं मध्य पंचायत अंतर्गत भाग संख्या 17, 18, 21, 22 मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। इसमे मतदाताओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की जानकारियां शामिल है। श्री गुप्ता ने बताया कि 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाने का निर्णय भी लिया गया है। इस दिन छुटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ेने, सुधारने का कार्य मतदान केंद्र पर बीएलओ के द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका डॉक्टर शीला कुमारी, बीएलओ विमला सिंह, अलका कुमारी, ममता कुमारी, ज्योति कुमारी, शिक्षिका जीनिया वंशुवार , वार्ड सदस्य प्रतिनिधि मनोज राय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!