ABVP झारखंड पुनः प्रदेश सह मंत्री बने जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के MBA के छात्र बापन घोष।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रांत की दो दिवसीय प्रांत अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता एवं
भारत सरकार के केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री अशोक भगत उद्घाटन में उपस्थित थे। इस अधिवेशन में झारखंड राज्य में महिला सुरक्षा की परिस्थिति, राज्य की शैक्षणिक बदहाल परिस्थिति,और समाजिक परिस्थिति के विषयों पर विस्तार रूप से चर्चा हुई।
बापन घोष पूर्व में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज इकाई अध्यक्ष, प्रदेश सह मंत्री कार्यालय मंत्री, प्रदेश सह मंत्री रह चुके। बापन घोष बने प्रदेश सह मंत्री।

बापन घोष ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर बिस्वास कर पुनः प्रदेश सह मंत्री का का दायित्व दिया इसे मैं पूरी निष्ठा सुनाऊंगा और समस्त छात्र ,युवाओं एवं समाजिक मुद्दे निखर हो कर कार्य करने की प्रयत्न करूँगा। परिषद् सदैव छात्र हितों में विद्यार्थियों के साथ थी और आगामी दिन भी हम सभी परिषद् के कार्यकर्ताओं के रूप में छात्र के साथ रहेंगे।