समाजिक,आर्थिक व राजनीतिक रुप से महिलाओं का विकास कर ही हम संपन्न व खुशहाल राष्ट्र की कल्पना कर सकते है: केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड


सरायकेला: समाजिक,आर्थिक व राजनीतिक रुप से महिलाओं का विकास कर ही हम संपन्न व खुशहाल राष्ट्र की कल्पना कर सकते है। उक्त बातें केन्द्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड क्षेत्रीय निदेशालय जमशेदपुर के तत्वाधान में सरायकेला के उमवि नारायणडीह परिसर में आयोजित महिला श्रमिको के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोर्ड के क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने कही। इससे पूर्व प्रशिक्षण का उद्घाटन बोर्ड के क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी राजकिशोर गोप ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा शिक्षित व सशक्त महिला ही समाज के सर्वांगीण विकास में मददगार साबित हो सकते है। वर्त्तमान में महिलाओं का सशक्त होना समय की आवश्यकता है। भारतीय संविधान महिलाओं को समानता का अधिकार देता है लेकिन जागरुकता के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आज भी पिछडी हुई है। कहा नारी सशक्तीकरण को बढावा देने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढाओ सिद्वांत को मजबूत करना होगा। प्रशिक्षण में उपस्थित महालिमोरुप ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार ने बैंक द्वारा संचालित ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार से जुड़ने की अपील की। प्रशिक्षण में कार्यक्रम समन्वयक हेमसागर प्रधान,नारायणडीह स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय कुम्हार,ब्रजेन्द्र सिंहदेव,लक्ष्मी बानरा,सत्यवान प्रसाद व दीनबंधु पूर्त्ति ने संबोधित करते हुए महिलाओं के स्वालंबन को लेकर संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। मौके पर देवाशीष ग्वाला,कमला महतो,रानी महतो,सुजाता महतो व कमलता महतो समेत अन्य उपस्थित थे।
सरायकेला से दीपक महतो की रिपोर्ट