चीन ने पहली बार बताया, गलवान घाटी संघर्ष में मारे गए कितने चीनी सैनिक

चीन ने पहली बार माना है क‍ि गलवान घाटी में उसके 5 सैनिक मारे गए थे। चीन ने यह भी माना क‍ि उसका एक कमांडिंग ऑफिसर भी ह‍िंसा में मारा गया है। 15 जून को हुई इस ह‍िंसा में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे।

पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में 15 जून हुई हिंसा में कितने चीनी सैनिक मारे गए थे, इसके रहस्‍य का पर्दा उठता नजर आ रहा है। द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने भारत के साथ बैठक में पहली बार बताया है कि गलवान घाटी संघर्ष में उसके 5 सैनिक मारे गए थे। इसमें चीनी सेना का एक कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल था। इससे पहले चीन ने केवल एक सैनिक के मरने की बात मानी थी। इस खूनी संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। 

चीन भले ही अभी 5 सैनिकों के ही मारे जाने की बात रहा हो लेकिन अमेरिकी और भारतीय खुफिया एजेंसियों का अनुमान है क‍ि कम से कम 40 चीनी सैनिक इस हिंसा मारे गए थे। भारत और चीन के बीच बातचीत के दौरान मजेदार बात यह सामने आई है कि पूर्वोत्‍तर सीमा पर भारत और चीन विवादित इलाकों में साप्‍ताहिक रोटेशन के आधार पर गश्‍त लगाते हैं। बताया जा रहा है कि पूर्वी लद्दाख में भी यह तरीका अपनाया जा सकता है। इस समय पूर्वी लद्दाख के देपसांग, पैंगोंग झील के नॉर्थ और साउथ बैंक, पेट्रोलिंग प्‍वाइंट 17A, रेजांग ला और रेचिन ला में दोनों ही सेनाएं आमने सामने हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!