Unlock 5.0 में खुलेंगे सिनेमा घर और शैक्षणिक संस्थान? जानिए क्या-क्या छूट मिल सकती है

Unlock 5.0 में खुलेंगे सिनेमा घर और शैक्षणिक संस्थान? जानिए क्या-क्या छूट मिल सकती है
कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति के बीच 30 सितंबर को अनलॉक-4 खत्म हो रहा है और 1 अक्टूबर से अनलॉक-5 शुरू होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस अनलॉक 5.0 के जल्द ही दिशानिर्देश जारी कर सकती है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के कारण पैदा हुई स्थिति के बीच 30 सितंबर को अनलॉक-4 खत्म हो रहा है और 1 अक्टूबर से अनलॉक-5 शुरू होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि केंद्र सरकार इस अनलॉक 5.0 के जल्द ही दिशानिर्देश जारी कर सकती है। उम्मीद है कि अनलॉक-5 में और कई नई छूट दी जाएंगी। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि संभवता क्या-क्या छूट केंद्र सरकार की ओर से अनलॉक-5 में दी जा सकती हैं।

आर्थिक गतिविधियां
गृह मंत्रालय द्वारा रेस्तरां, मॉल, सैलून और जिम खोले जाने के बाद अब माना जा रहा है कि अक्टूबर से सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कराने के साथ और अधिक आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है। हाल ही में पीएम मोदी ने राज्यों से आग्रह किया था कि वह कंटेनमेंट जोन और लॉकडाउन का पुनर्मूल्यांकन करें, जिससे कोरोना फैलने से रुके। इसकी वजह से आर्थिक गतिविधियों को समस्याओं का सामना नहीं करना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!