अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर का भंडारण का मामला प्रकाश में आया है

जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित एक बिल्डिंग में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर का भंडारण का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस के 134 सिलिंडर अवैध रूप से पाया गया। वही जांच के दौरान एमओ ने सभी सिलेंडर को जप्त करते हुए गोदाम को सील कर दिया है।
आजाद नगर थाना अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित नितेश कुमार तिवारी के बिल्डिंग में अवैध रूप से चल रही गैस सिलेंडर एजेंसी के गोदाम को जिला प्रशासन ने सील कर दिया। वही जानकारी देते हुए एमओ ने कहा यहां अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण की सूचना थाना से दी गई थी। जिस पर जांच के क्रम में 51 डोमेस्टिक सिलेंडर और 83 खाली सिलेंडर पाया गया। वैसे सोमवार होने के कारण शहर के सभी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर अपने संस्थानों को बंद रखते हैं, ऐसे में यह पता नहीं चल सका है, कि यह गोदाम किसका है। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया गया है। वैसे रिहायशी इलाके में बगैर अनुमति के गैस गोदाम आखिर किसके इशारे पर संचालित हो रहा था, जिला प्रशासन इसकी भी जांच कर रही है।
