स्टील सिटी नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

जमशेदपुर के कदमा का रहने वाले 34 वर्षीय गर्भवती महिला सुनीता अग्रवाल को स्टील सिटी नर्सिंग होम में दो दिन पहले भर्ती कराया गया था। जहां रविवार को महिला ने शिशु को जन्म दिया और मंगलवार सुबह अचानक गिरने से महिला की तबीयत बिगड़ गई। वही स्टील सिटी अस्पताल से महिला को टाटा मेन अस्पताल रेफर किया गया। जहां टाटा मेन अस्पताल के चिकित्सकों ने ढ़ाई से 3 घंटे पहले ही महिला की मौत की बात कही। जिससे महिला के परिजन आक्रोशित हो गए और स्टील सिटी अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों के अनुसार डॉ सेन से महिला का इलाज चल रही थी। मंगलवार सुबह महिला अपने बेड से गिर गई पर चिकित्सक तरह-तरह की बीमारियों का हवाला देते हुए ढाई से 3 घंटे के बाद टाटा मेन अस्पताल रेफर किये। जिससे महिला की मौत हो गई। उन्होंने साफ तौर पर स्टील सिटी नर्सिंग होम के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। हालांकि जानकारी मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस अस्पताल परिसर पहुंची और मामले को शांत कराने की कोशिश करने लगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!