धनसार थाना क्षेत्र के में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर में मिला

धनबाद : धनसार थाना क्षेत्र के गांधीनगर हल्दी पट्टी में मंगलवार की सुबह एक विवाहिता का शव उसके घर में मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवेंद्र प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी पिंकी देवी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने देखा कि घर के पास पिंकी देवी का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को बताया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि मृतका पिंकी देवी का पति देवेंद्र प्रसाद वर्मा पास के ही जोड़ा फाटक स्तिथ मिक्सचर फैक्ट्री में काम करता था। वह लोग झरिया के रहने वाले बताए जाते हैं। घर में पति-पत्नी का अक्सर विवाद होता रहता था। जिस बाबत आस पड़ोस के लोग सुलह समझौता भी करा दिया करते थे। ऐसे में पिंकी देवी का शव मिलने पर लोगों ने उसके पति देवेंद्र प्रसाद वर्मा पर हत्या करने की आशंका जताई है। हालांकि मामले में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
