• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

कोरोना संक्रमण को देखते हुए आड्रे हाउस में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का हुआ आयोजन, बढ़-चढ़कर लोगों ने किया ब्लड डोनेशन….

Bysrisaivision

Apr 10, 2021
Spread the love

राँची: कोरोना महामारी के इस विकट परिस्थिति में लोगों को खून की जरूरत पड़ रही है और इसे दूर करने के लिए कई सामाजिक संस्था आगे आ रही है। इसी कड़ी में राजधानी रांची के आड्रे हाउस में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। जहां राज्य सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख, समेत रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा और कई गणमान्य ने ब्लड डोनेट किया और लोगों से भी ब्लड डोनेट करने की अपील की।

विकट परिस्थिति में कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए साथ ही कोरोना वायरस को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन लगातार किया जा रहा है। कई संगठन आगे बढ़कर इस मुहिम में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रांची के आड्रे हाउस में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया और इस कैंप में लोग बढ़-चढ़कर पहुंच रहे हैं और रक्तदान कर रहे हैं। इस कैंप में राज्य सरकार के मंत्री बादल पत्रलेख भी पहुंचे और रक्तदान किया। साथ ही रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय, डीसी समेत कई लोग इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गौरतलब है कि इस विकट परिस्थिति से निपटने के लिए क्या आम क्या खास हर कोई कदम से कदम मिलाकर साथ चल रहे हैं। किसी को भी परेशानी होने पर लोग हाथ जरूर बढ़ा रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रांची में इस मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया जहां लोगों की भागीदारीता काफी संख्या में देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!