• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

नहीं रहे राजपूत विचार मंच के संस्थापक यमुना सिंह

Bysrisaivision

Apr 12, 2021
Spread the love

धनबाद : कोयलांचल के समाजसेवी और राजपूत विचार मंच के संस्थापक यमुना सिंह का निधन धनसार थाना क्षेत्र के गजुआटांड़ स्थित उनके आवास पर हो गया। जिसके बाद उनके अंतिम दर्शन को स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यमुना सिंह के पुत्र डॉ निलेश सिंह ने बताया कि उनके पिताजी का इलाके में एक अभिभावक की छवि थी। किसी भी संकट की परिस्थिति में लोग उनसे सलाह मशवरा करते थे और वह खुले दिल से लोगों की मदद करने से नहीं हिचकते थे। ऐसे में उनका असामयिक निधन से लोगों को काफी दुख पहुंचा है। वही उनके अंतिम दर्शन को भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार बैंक मोड़ के मटकुरिया में दोपहर को संपन्न होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!