स्नातक और स्नातकोत्तर के दाखिला हेतु पुनः एक बार चांसलर पोर्टल खोला जाए।स्नातक सेमेस्टर 01 में बहुत सारे विद्यार्थी के परिणाम अभी तक लंबित है ।जमशेदपुर स्तिथ शाखा कार्यालय में चपरासी,क्लर्क,और कंप्यूटर संचालक की जल्द से जल्द बहाल किया जाए। किसी भी महाविद्यालय में नए पाठ्यक्रम के निमित्त पुस्तक नही है। सभी विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पुस्तकें की व्यवस्था किया जाए। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए केंद्रीकृत प्लेसमेंट सेल सुचारू रूप से चलाया जाए और
व्यावसायिक पाठ्यक्रम विभाग के कुछ शिक्षकों को उस सेल का सदस्य बनाया जाए। प्रवास प्रमाण पत्र के लिए विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय न आना पड़े शाखा कार्यालय में उचित व्यवस्था किया जाए। विश्वविद्यालय की अधिसूचना हिंदी और स्थानीय भाषाओं प्रेषित किया जाए। जिससे सभी विद्यार्थियों को पढ़ने में आसानी होगी। कोल्हान प्रमंडल के समस्त स्थानीय भाषाओं, संस्कृति और स्थानीय पर्व की अयोजन महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में किया जाए । इस प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश सह मंत्री बापन घोष,कोल्हान विश्वविद्यालय प्रतिनिधि राहुल पूर्ती,राजू महतो,अमित हाज़रा,विशाल वर्मा,शशिभूषण रजक, अनिप अनुरंजन,रुद्र महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।