• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग

Bysrisaivision

Mar 7, 2021
Spread the love

चाईबासा। अगामी 8 मार्च को मनाया जाने वाले अंतरराष्ट्रीय विश्व महिला दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत गुवा क्लब में समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी ने सेल गुवा के पदाधिकारियों की अगुवाई में किया। अध्यक्ष स्मिता गिरी के साथ-साथ सेल के पदाधिकारियों में महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा, एसपी दास, स्मृति रंजन स्वाइन,दीपक प्रकाश,एस के चौबे,डॉ अशोक कुमार अमन एवं सुमन कुमार ने द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी द्वारा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं की घोषणा करते हुए कही कि विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में महिला दिवस उत्सव के तौर पर मनाया जा रहा हैं। महिला समिति के तत्वधान में आयोजित डांस प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, किरण द्वितीय, यशोदा तृतीय, शिवांगी चतुर्थ एवं लक्ष्मी पात्रो पंचम रही। विजेता सभी प्रतिभागियों को महिला समिति अध्यक्ष स्मिता गिरी सेल गुवा महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा, एसपी दास, दीपक प्रकाश ,सुकरा हो एस के चौबे,डॉ अशोक कुमार अमन ने हौसला बढ़ाते हुए कार्यक्रम में उनकी सराहना की | महिलाओ को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक श्रीमंत नारायण पंडा ने कहा कि आज के प्रतियोगिता में महिलाओं अपने हुनर को निखार ते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाएं भाग लेकर आगे आ रही है। महिलाएं भी अब पुरुषों से पीछे नहीं है।महिला समिति अध्यक्षा मैं महिलाओं को बताया वर्तमान में स्वावलंबी व बहुमुखी प्रतिभा का महिलाओं में होना नितांत आवश्यक है। घर में कुशल ग्रहणी के साथ-साथ साथ शिक्षाा, दीक्षा व आधुनिक परिवेश से पूरी तरह उन्हें पारंगत होना चाहिए महिलाओंं के द्वारा ही अच्छी एवं कुशल परिवार का निर्माण संभव है। महिला समिति सचिव जयश्री नंदकिलियोर, पूर्व महिला समिति सचिव कविता देवांगन , समिति के सदस्य श्वेता सिन्हा दीपा राय चौधरी,उपाध्यक्ष माला मंडल एवं शालू कुमार की उपस्थिति कार्यक्रम में घंटों देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!