• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

झारखंड में रिकॉर्ड 3480 संक्रमित मिले, 28 की मौत….

Bysrisaivision

Apr 16, 2021
Spread the love

राँची: झारखंड में कोरोना भयावह रूप ले चुका है| बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड 3480 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं|जबकि 28 लोगों की जान चली गई है रांची में भी अब तक का सर्वाधिक 1393 केस सामने आए हैं जबकि बोकारो में 194, चतरा से 25, देवघर में 156, धनबाद से 136, दुमका से 39, पूर्वी सिंहभूम से 492, गढ़वा से 41, गिरिडीह से 14, गोड्डा से 57, गुमला से 94, हजारीबाग से 104, जामताड़ा से 33, खूंटी से 73, कोडरमा में 145, लातेहार से 56, लोहरदगा से 37, पाकुड़ से 19, पलामू से 52, रामगढ़ से 96, साहिबगंज से 53, सरायकेला से 40, सिमडेगा से 71 और पश्चिमी सिंहभूम से 60 केस सामने आए हैं।

कोरोना संक्रमण से बीते 24 घंटों में धनबाद में सर्वाधिक 9, रांची में 5, जमशेदपुर में 4, गिरिडीह और कोडरमा में 2 – 2, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर, रामगढ़, सिमडेगा और चाईबासा में एक – एक व्यक्ति की मौत हो गई है| नए मिले संक्रमितों के बाद आंकड़ा बढ़कर 151272 हो गया है, इनमें 129301 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है| जबकि 1320 लोगों की मौत हो चुकी है इस समय राज्य में कोरोना 20651 एक्टिव केस हैं।

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत बीते 24 घंटों में 30054 लोगों ने पहला डोज और 7439 ने दूसरे डोज का टीका लिया। राज्य में अब तक 2322897 लोगों ने पहला डोज का टीका ले लिया है इनमें 1886757 लोग 45 प्लस के हैं| वही 241767 फ्रंटलाइन वर्कर और 194373 हेल्थ वर्कर ने पहले डोज का टीका लिया है। राज्य में वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है, हालांकि राजधानी रांची के सदर अस्पताल में वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी था लेकिन लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के कारण यहां चल रही वैक्सीनेशन सेटर को राजकीय प्राथमिक विद्यालय थड़पखना हिंदी में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!