• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

चित्रा रोड़ और कोशी रोड़ में नाली का आभाव।

Bysrisaivision

Nov 3, 2021
Spread the love


जमशेदपुर : परसूडीह प्रमथनगर क्षेत्र अंतर्गत विद्यासागर पल्ली स्थित चित्रा रोड़ एवं कोशी रोड़ में नाली के आभाव के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे लोगों का जीवन स्तर नरकीय बना हुआ है। बुधवार को समाजसेविका अपर्णा गुहा जब संपर्क यात्रा के दौरान उक्त क्षेत्र में गयीं तो लगभग बीस से तीस घरों के लोगों ने उपरोक्त समस्या से श्रीमती गुहा को अवगत कराया। ऐसे में श्रीमती गुहा जल्द ही नाली की उपरोक्त समस्या को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपेगी।
उन्होंने कहा क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों का गुस्सा साफ देखने को मिला। लोग सवाल किए आखीर हमलोगों के साथ भेदभाव क्यों ? गौरतलब हो कि बरसात के दिनों में नाली के आभाव में यहां की स्थिति बद से बदत्तर हो जाती है। वहीं मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। लोगों ने बताया कि घरों के पीछे नाली निर्माण के लिए जगह सुरक्षित छोड़ा गया है। यदि घरों के पीछे पक्की नाली तथा सड़क का निर्माण फेवर्स ब्लॉक से करा दिया जाए तो लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!