• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल पँहुचे पंचायत के धोबनी गाँव स्थित जादुघुटु टोले के दिव्यांगों के घर।

Bysrisaivision

Jul 14, 2022
Spread the love

डोमजुड़ी पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू के अनुरोध पर ” नील दीप निःशक्त सेवा अभियान ” के संचालक पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल पँहुचे पंचायत के धोबनी गाँव स्थित जादुघुटु टोले के दिव्यांगों के घर, उनके पास ना है आधार कार्ड और ना ही है दिव्यंग प्रमाण पत्र, – श्री मंडल ने दिये समुचित सहायता के आश्वासन – बोले दिलवायेंगे सरकारी योजनाओं की लाभ।
आज पंचायत के मुखिया श्रीमती मुर्मू के आग्रह पर पूर्व जिलापार्षद श्री मंडल जादुघुटु पंहुचकर वँहा के दो दिव्यांगों से मिले। एक था साजन मुर्मू, पिता – कुँवर मुर्मू, उम्र – 12 वर्ष, मानसिक दिव्यांग तो दूसरा था दुला राम सोरेन, पिता – स्व. दामोदर सोरेन, उम्र – 10 वर्ष,शारीरिक। दोनों में से अब तक किसी का आधार कार्ड नहीं बन पाया है तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र भी। श्री मंडल ने स्पॉट से ही दूरभाष पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पोटका से सम्पर्क साधे तथा इन दोनों दिव्यांगों के आधार कार्ड बनवाने के बारे में अनुरोध किये। वी.डी.ओ. पोटका बहत जल्द आधार बनवा देने की बात कही।
उसके बाद श्री मंडल ने उन्हें इसी माह के 25 तारीख को अपने ” नील दीप निःशक्त सेवा अभियान के तहत ” सदर अस्पताल के कैम्प में ले जाकर दिव्यांगता जाँच करवा कर प्रमाण पत्र बनवा देने एवं स्वामी विवेकानंद निःशक्त स्वावलंवन प्रोत्साहन भत्ता दिलवाने का आश्वासन दिये।
ज्ञात रहे दोनों दिव्यांगों में से दुला राम सोरेन की स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। 10 वर्षीय जन्म दिव्यांग दुला राम के पिता की मृत्यु आज से तीन वर्ष पूर्व हो जाने के बाद उनके माँ रायमोनी सोरेन दुला राम एवं उनके 5 वर्षीय बहन बाले सोरेन को छोड़ कर भाग गई। तब से दुला राम के बहन जँहा अपने मामा घर में परवरिश हो रही है वंही यह दिव्यांग दुला राम सोरेन अपने बूढ़े दादा दादी (दुलु सोरेन एवं पार्वती सोरेन) के देख भाल में है। श्री मंडल ने अनाथ दुलु राम सोरेन एवं बाले सोरेन दोनों को स्पंसार शीप योजना का लाभ दिलवाने के भी आश्वासन दिये।पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल के साथ पंचायत के मुखिया अनीता मुर्मू, वॉर्ड सदस्या अंजली मुर्मू, निर्मल बेसरा, दीपक कुमार भकत तथा अन्यान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!