• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

प्रतिदिन श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजन मात्र ₹5 में खिलाया जाता है। वह भी भरपेट।

Bysrisaivision

Jul 4, 2024
Spread the love

जमशेदपुर, 4 जुलाई।

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बारीडीह स्थित कार्यालय परिसर में प्रतिदिन श्री बालाजी अन्नपूर्णा भोजन मात्र ₹5 में खिलाया जाता है। वह भी भरपेट।

खाने वालों का कहना है कि खाना बहुत ही स्वच्छ और स्वादिष्ट होता है। ₹5 में आज के युग में कोई एक सिंघाड़ा या एक आलू चौप भी नहीं मिलता है, लेकिन यहां ₹5 में भरपेट भोजन मिलता है। अगर एक थाली खाने के बाद आपका खाना खत्म हो गया है और आपको और चाहिए, तो वह आपको और मिलेगा। चाहे भात दाल सब्जी जो भी आप चाहेंगे, आपको भरपेट भोजन मिलेगा।

यहां पर ऐसे भी लोग है, जो पिछले 3 वर्षों से लगातार खा रहे हैं। कुछ लोग 1 साल से खा रहे हैं, कुछ लोग 6 महीना से खा रहे हैं।

यहां के कैंटीन प्रभारी टी राजकुमार ने बताया कि प्रतिदिन लगभग 130- 140 व्यक्ति यहां मध्यान भोजन करते हैं और वह भरपेट भोजन करते हैं।

 उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सब्जी अलग-अलग बदली जाती है, केवल शनिवार को खिचड़ी और आलू का चोखा दिया जाता है।

यहां के जो गरीब मजदूर लोग हैं, उन्हें एक बहुत बड़ा सहारा मिल गया है। जब हमने बात की तो पता चला कि कई लोग दूर-दूर से आकर यहां पर मात्र ₹5 में भरपेट भोजन करते हैं और पूर्ण तरह संतुष्ट होकर यहां से जाते हैं। यहां प्रतिदिन लोग भोजन करने आते हैं। कुछ लोगों ने बताया कि पहले वह टिफिन लेकर अपने काम में जाते थे, लेकिन अब वह टिफिन लाना छोड़ दिए हैं। यहां पर ₹5 में भरपेट भोजन मिलता है। इसके लिए वह पूर्वी के विधायक सरयू राय का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं कि उन्ही के सौजन्य से श्री बालाजी अन्नपूर्णा मध्यान भोजन सुचारू रूप से चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!