• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों के द्वारा जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए वीडियो को ज्ञापन सोपा गया।

Bysrisaivision

Jul 23, 2024
Spread the love

अभिजीत सेन रिपोर्ट

जमशेदपुर

जोहर ग्रामीण विकास संघर्ष समिति के बेनर तले अध्यक्ष महीम सरदार के नेतृत्व में जमशेदपुर प्रखंड मुख्यालय में काफी संख्या में ग्रामीणों महिला एवं पुरुष प्रदर्शन करते हुए विकास पदाधिकारी सुधा वर्मा के माध्यम से प्रधानमंत्री केंद्रीय सरकार एवं राज्य सरकार को 25 सूत्रीय मांग पत्र सोंफा गया। मांग पत्र में अभिलंब बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को चालू करने की मांग की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 5 साल से इस जलाआपूर्ति योजना से लोगों को ठगा जा रहा है | सड़के खराब हो चुकी है | पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को काटा गया मगर उसकी आज तक नहीं बनाया गया | इन सभी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया साथ ही समिति के अध्यक्ष महीन सरदार ने कहा कि सहारा में लोगों ने निवेश किया मगर उसका रिटर्न आज तक नहीं मिल पाया है | कई बार लोगों ने लिखित शिकायत किए इसके बाद भी इन निवेशकों का पैसा सहारा द्वारा अब तक नहीं लौटाया गया है | आंदोलनकारी तपन दास ने कहा कि जिस तरह हम लोग आंदोलन कर झारखंड लिए हैं | इस तरह जन समस्याओं से हम सब लड़ कर उसे निजात पाएंगे, उन्होंने कहा कि समिति के गठन का मुख्य उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचना है पदाधिकारीयों को पंचायत स्तर तक पहुंचना था मगर नहीं पहुंच पा रहे हैं जिसको लेकर हम सब जन समस्याओं को लेकर पदाधिकारी को अवगत करा रहे हैं ताकि जन समस्याओं का विधान हो सके |मौके पर समिति के अध्यक्ष महिन सरदार, महासचिव श्रीकांत सरदार, सचिव मीना वागती, श्यामल कृष्णा सरदा, महिंद्रा आल्डा, अनीता सरदार, जगदीश सरदार, बृहस्पति सरदार, राजू वेसरा, रवि भूमिज, आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!