आज तमाड़ में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने बाले तमाड़,खूंटी और खरसावां विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।
जिसमे मुख्य रुप से पद्मभूषण से सम्मानित आठ बार के सांसद व पार्टी के वरिष्ठ नेता आदरणीय श्री कड़िया मुंडा जी,भारत सरकार में मंत्री एवं खूंटी लोकसभा के लोकप्रिय संसाद आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी,भाजपा विधायक दल के लोकप्रिय नेता आदरणीय श्री बाबूलाल मरांडी जी का आशीर्वचन प्राप्त हुआ।
इस सम्मेलन में खरसवां एवं सरायकेला से भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
सरायकेला के पूर्व भाजपा प्रत्याशी गणेश माहली,पूर्व जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव,जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सरदार,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार महतो,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव रंजन,पूर्व विधायक मंगल सोय सहित काफी संख्या में जिले के कार्यकर्ता उपस्थित थे।