

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत छाया नगर में 31 मार्च को चापड़ से हमला और गोली मारे जाने से घायल दो युवकों मे से नंदू कर्मकार और जगन्नाथ पूर्ति उर्फ़ सन्नी पूर्ति घायल हो गए थे जिसमे सन्नी की बीती देर रात 12बजे इलाज के दौरान मौत हो गई. जिसे लेकर परिजनों ने TMH प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शव के साथ उपायुक्त कार्यालय में प्रदर्शन किया. ऐसा पहली बार हुआ है की किसी ने शव के साथ उपायुक्त कार्यालय के अंदर प्रदर्शन की है. परिजनों और बस्ती वासियों का कहना है कि घटना के बाद से टीएमएच में चार लाख रुपए से ज्यादा इलाज में खर्च आया था बीते दिन अस्पताल में डेढ़ लाख रुपए जमा करने को कहा गया था परिवार वालों की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण वे धीरे-धीरे पैसा जमा कर देने की बात कही थी लेकिन परिजनों का आरोप है कि पैसे को लेकर गलत इलाज किए जाने के कारण सन्नी पूर्ति की मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि सन्नी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और घर का इकलौता कमाओ लड़का था मां और बच्चे का देखभाल कौन करेगा, ऐसे में परिजनों ने आरोपी अभियुक्तों को फांसी दिलाने, TMH प्रबंधन पर कार्रवाई करने एवं मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की मांग की है.परिजनों और बस्ती के मुखिया ने उपायुक्त परिसर में शव के साथ प्रदर्शन किये जाने पर कहाँ की घटना के बाद से इलाज के लिए उपायुक्त का काफी सहयोग मिला था इसलिए शव के साथ न्याय की फरियाद करने आए हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

