• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

आदिवासी सेंगल अभियान के, पोटका प्रखंड सेंगल परगना सनत वास्के नेतृत्व में पोटका मुख्यालय के सामने धरना प्रदर्शन।

Bysrisaivision

Jul 22, 2024
Spread the love

अभिजीत सेन रिपोर्ट

जमशेदपुर /पोटका

आदिवासी सेंगेल अभियान के पोटका प्रखंड सेंगेल परगना सनत बास्के के नेतृत्व में पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन कर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपा गया, सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के आहवान पर राष्ट्रीय स्तर में भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन पत्र के द्वारा मांग रखा गया कि सभी आदिवासी गांव-समाज में संविधान और जनतंत्र जल्द लागू करें, आदिवासी स्वाशासन व्यवस्था के नाम पर चालू वंशानुगत नियुक्त माझी -परगना आदि इसको नहीं मानते हैं, राजतांत्रिक तानाशाही चलाते हैं। जबरन सामाजिक बहिष्कार, जुर्माना आदि जैसे असंवैधानिक कृत्यों को बढ़ावा देते हैं। अंततः आदिवासी गांव – समाज गुलामी का जीवन जीने को मजबूर है। सेंगेल का यह भी मांग है की अभिलंब राज्य सरकार, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन,सक्षम पदाधिकारी इसे लागू करने में सहयोग करें, धरना कार्यक्रम में भरत चंद्र बास्के , सनत बास्के , दुखीराम सोरेन, चैतन बास्के, सुकमान मुर्मु, बिमो मुर्मू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!