• Tue. Sep 17th, 2024

SAI VISION

सोच एवं व्यवस्था में परिवर्तन

Top Tags

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यालय ।

Bysrisaivision

Sep 6, 2024
Spread the love

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी का आगमन कोल्हान प्रमंडल में 9 सितंबर को हो रहा है। उसी क्रम में अपराह्न 3:00 बजे जमशेदपुर के आदित्यपुर ब्रिज से आगमन होगा। जहां पूर्वी सिंहभूम जिला के हजारों कांग्रेसजन जमशेदपुर पहुंचते ही उनका भव्य स्वागत करते हुए कतारबद्ध तरीके से श्री कृष्णा सिंह संस्थान स्कूल होते हुए वोल्टास बिल्डिंग, डायग्नल रोड, खादी ग्राम उद्योग एवं माइकल जॉन प्रेक्षागृह में काफिला पहुंचकर सभा में तब्दील हो जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष श्री केशव महतो कमलेश जी के निर्देशानुसार जिलावार “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। मंच पर प्रोटोकॉल के तहत जिला कांग्रेस कमेटी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत एवं सम्मान करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता एवं झारखंड सरकार में कांग्रेस पार्टी के माननीय मंत्रीगण शामिल होंगे। संवाद आप के साथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सभी जिला पदाधिकारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष, सभी पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए सभी अग्रणी संगठन एवं विभाग के अध्यक्ष/चेयरमैन को पार्टी हित में आगामी विधानसभा चुनाव देखते हुए, दिशा निर्देश जारी करेंगे, साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण को निमंत्रण भेजा जा रहा है। कार्यकर्ताओं से आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में भारी से भारी संख्या में पहुंचे। इस दौरान सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारी को यह भी आग्रह किया गया है की प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में बैनर, पोस्टर, होर्डिग, कांग्रेस पार्टी का झंडा और तख्ती लेकर उनका भव्य स्वागत करें।
जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रेस प्रतिनिधियों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कुल छः विधान सभावार आवेदन पत्र देने वाले कांग्रेस नेताओं में
44- बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्र से आठ उम्मीदवारी,
45-घाटशिला विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारी,
46-पोटका विधान सभा क्षेत्र से तीन उम्मीदवारी,
47-जुगसलाई विधान सभा क्षेत्र से पाँच उम्मीदवारी,
48-जमशेदपुर पूर्वी विधान सभा क्षेत्र से सताईस उम्मीदवारी,
49-जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा क्षेत्र से पाँच उम्मीदवारी हुई है समस्त आवेदन प्रदेश कांग्रेस कमिटि को भेज दिया गया है जिसपर निर्णय पार्टी के प्रदेश अध्यक्षजी नेता बिधायक दल , स्क्रीनिंग कमिटी और आलाकमान के द्वारा लिया जाएगा ।

प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह आजाद, उदय कुमार सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!