किडनी, थायराइड एवं अन्य बीमारियों का चेकअप गुवा सेल अस्पताल में होगी

चाईबासा। झारखंड मजदूर संघर्ष संघ गुवा यूनियन के अध्यक्ष रामा पांडे ने सालों से विभिन्न मांगों के लिए आरएमडी सेल अस्पताल के प्रबंधन के साथ आंदोलनरत था। यूनियन की मांगों में गुवा सेल अस्पताल से राउरकेला अस्पताल जाने वाले मरीजों के लिए सप्ताह में 3 दिन एंबुलेंस की सेवा दी जाती है जिसकी जगह सप्ताह में 5 दिन किया जाए। रविवार को ड्यूटी में सप्लाई मेडिकल स्टाफ को दिया जाए। गुवा अस्पताल से किरीबुरू अस्पताल एंबुलेंस 2 दिन के जगह 4 दिन मरीजों को ले जाने के लिए भेजा जाए। गुवा अस्पताल से बोलानी अस्पताल सप्ताह में एंबुलेंस सेवा को 1 दिन के जगह 3 दिन मरीजों को ले जाने के लिए भेजा जाए। अस्पताल में दवाई की नॉस्टॉक का प्रावधान कंपनी के द्वारा खत्म किया जाए।

मरीजों को कोलकाता रेफर करने के साथ मरीज के साथ जाने वाले व्यक्ति का खर्च कंपनी वहन करें। अस्पताल एवं टाउनशिप की साफ-सफाई की जाए। इन मांगों को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष यूनियन ने शुक्रवार को सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सीके मंडल के साथ बैठक की। और अस्पताल प्रबंधन ने इन सभी मांगों को मान लिया। साथ ही मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सीके मंडल ने कहा कि बहुत ही जल्द गुवा सेल अस्पताल में दंत चिकित्सक डॉक्टर की बहाली होगी। अब गुवा के मरीजों को दंत इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही यह भी कहा कि किडनी, थायराइड बीमारियों का चेकअप गुवा अस्पताल में ही होगा। साथ ही अस्पताल में नया एंबुलेंस सेवा बहाल की जाएगी।इस पर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर काफी हर्ष जताया एवं उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!