चाईबासा। दयानंद एंग्लो वैदिक पब्लिक स्कूल गुवा में नए सत्र 2021-22 के अवसर पर हवन पूजन कर बच्चों ने जनकल्याण की कामना की। सत्र 2021 के नए सत्र को लेकर आयोजित हवन में बच्चों में काफी प्रसन्नता एवं खुशी का माहौल देखा गया।बच्चों जन कल्याण कामना की जल्द से जल्द पूरे देश को कोरोना मुक्त होने के परम पिता परमात्मा से कामना की। स्कूल प्रभारी प्राचार्य सत्येंद्र राय की अध्यक्ष में बच्चों ने स्कूल के धर्म शिक्षा आशुतोष शास्त्री एवं राजवीर सिंह के वैदिक मंत्रोउच्चारण के साथ हवन किया। देश में पुनः फ़ैल रही कोरोना वायरस से लोगों के बचाव हेतु हवन कुंड कोरोना वायरस के स्वाहा होने के लिए बच्चो ने मंत्र पढ़े। स्कूल के वार्षिक परीक्षा फल शत-शत होने की कामना करते हुए, प्रभारी प्राचार्य सत्येंद्र राय ने बच्चों को नैतिकता व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।साथ ही जीवन में अच्छी सफलता प्राप्त कर समाज में सच्चा व ईमानदार नागरिक बनना चाहिए। शिक्षकों में एस.बी तिवारी, नीलम सहाय,वी.लता,दीपूमनी पान अरविंद साहू, ज्योति सिन्हा,अनपूर्णा साहू,भास्कर चद्र दास,श्रवण कुमार पाण्डेय व अन्य कई उपस्तिथ थे।