
महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में साकची गोलचक्कर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, परविंदर सिंह के अध्यक्षता मैं काफी संख्या में कांग्रेसियों ने इस सभा में शामिल हुए और सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
महिला आरक्षण बिल का उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करना है, ताकि राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढे.लेकिन BJP विपक्ष पर आरोप लगाती है कि कांग्रेस और अन्य दलों ने पहले इसका विरोध किया या इसे लंबित रखा जबकि कांग्रेस कहती है कि वह महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं, बल्कि इसकी पुरानी समर्थक है कांग्रेस याद दिलाती है कि मार्च 2010 में डॉ. मनमोहन सिंह सरकार के समय राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पारित कराया गया था।कांग्रेस का कहना है कि वर्तमान सरकार ने महिला आरक्षण को जनगणना (Census) और परिसीमन (Delimitation) से जोड़ दिया है, जिससे इसका लागू होना टल सकता है। कांग्रेस चाहती है कि बिना कोई गलत मंशा के महिला आरक्षण जल्द से जल्द लागू हो
Share this:
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Threads (Opens in new window) Threads
- Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
