झारखंड में कोरोना से 29 की मौत, 2844 नए संक्रमित, राजधानी रांची में सर्वाधिक 1049 नए संक्रमित….

राँची: झारखंड में कोरोनावायरस से अब तक का सबसे ज्यादा 29 लोगों की जान चली गई है। इनमें राजधानी रांची और जमशेदपुर में 6 – 6, हजारीबाग में 4, रामगढ़ और सिमडेगा में 3 – 3, बोकारो में 2, धनबाद, गोड्डा, जामताड़ा, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं राज्य भर से 2844 नए संक्रमित मिले हैं। जिसमें सबसे अधिक राजधानी रांची में 1049 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। नए मिले संक्रमितों के बाद राज्य का आंकड़ा बढ़कर 144594 हो चुका है इनमें 126178 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है जबकि 1261 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है इस समय कुल एक्टिव केस 17155 है।

वहीं झारखंड में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत बीते 24 घंटों में 71916 लोगों को पहला डोज और 6636 लोगों को दूसरा डोज मिला है जिसके बाद राज्य में अब तक 2205532 को पहले डोज का टीका लग चुका है। इनमें 45 प्लस के 1772065 लोगों ने टीका लिया है वही 239526 फ्रंटलाइन वर्कर और 193941 हेल्थ वर्कर ने टीका लिया है साथ ही झारखंड में 312402 लोगों ने दूसरे डोज का टिकट लिया है। इनमें 45 प्लस के 50141, फ्रंटलाइन वर्कर 132302 और हेल्थ वर्कर 129957 ने दूसरे डोज का टीका ले लिया है। वहीं दूसरी तरफ राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को गंभीरता से लेते हुए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य में और सख्ती बढ़ाने के संकेत दिए हैं। रांची सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने यह संकेत दिए हैं। साथ ही उन्होंने निजी अस्पतालों को कोरोना महामारी को अवसर समझने की भूल ना करने की चेतावनी दी है ऐसी परिस्थिति पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!