JMM के संस्थापक सदस्य साइमन मरांडी के निधन पर पार्टी हुआ शोकाकुल।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य रहे साइमन मरांडी की बीती देर रात कोलकाता में इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। 73 वर्षीय साइमन मरांडी की तबीयत बिगड़ने पर 14 मार्च को कोलकाता स्थित रविंद्र नाथ टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई साइमन मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्य रहे और उनकी पार्टी में काफी महत्वपूर्ण योगदान रहा है 1967 में मैट्रिक पास करने के बाद राजनीति में उतर गए थे और उन्होंने 1977 में पहली बार चुनाव लड़ा जिसके बाद वे लगातार पांच बार विधायक रहे वही दो बार सांसद में चुने गए देश के कद्दावर नेताओं में उनकी एक अलग पहचान थी उनके निधन से झारखंड मुक्ति मोर्चा में शोक की लहर दौड़ गई जिसको लेकर जमशेदपुर के साकची स्थित कार्यालय में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!