भाजपा राजनगर पूर्वी भाग के नवनियुक्त मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों का हुआ स्वागत व अभिनन्दन।

भाजपा राजनगर प्रखंड पूर्वी भाग के नवनियुक्त मोर्चा के जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों का स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष खिरोद महतो के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में सरायकेला विधानसभा के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री गणेश माहली उपस्थित रहे। इस दौरान गणेश माहली ने सभी नवनियुक्त जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्षों का स्वागत व अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मोर्चा के सभी प्रखंड अध्यक्ष अगले कुछ दिनों में अपने टीम का विस्तार करेगे और मोर्चा के कार्यकर्ताओं को हर बूथ तक जोड़ कर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। मंच का संचलन प्रखंड महामंत्री उज्जवल मोदक एवं धन्यवाद ज्ञापन पवित्र महाकुड़ ने किया। इस मौके पर कुबेर षडंगी,भीमसेन मंडल,महादेव महतो,शोभा महतो,भरत महाकूड़,गंगाधर महतो,अलोक प्रधान,चंदन कहार,शंकर सरदार,अमर गोप,सुभाष महतो,बिरजू नंदी,सत्यवान परीक्षा,अनील मुखी,लखी चरण महतो,करमवीर महाकुड़,रामरतन महतो,असीम महतो,सुशील हांसदा सहित पार्टी के काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!