बंदगाव थाना क्षेत्र के मुरूमबुरा में चार एकड़ में लगे अफीम कि खेती पुलिस ने किया नष्ट
![](https://srisaivision.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210307-WA0003-1024x576.jpg)
चाईबासा। पुलिस अधीक्षक चाईबासा को विभिन्न सूत्रों के माध्यम से यह आसूचना प्राप्त हुई थी कि बंदगाँव थानान्तर्गत ग्राम मुरुमबुरा में अवैध रूप से पोस्ता ( अफीम ) की खेती की जा रही हैं । जिसके आलोक में सत्यापन एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु बंदगाँव थाना प्रभारी , प 0 सिंहभूम , चाईबासा के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया एवं सक्षम दंडाधिकारी के साथ बंदगाँव थानान्तर्गत याम मुरुमबुरा में करीब 4 एकड़ जमीन पर अवैध पोस्ता ( अफीम ) की खेती को सक्षम दंडाधिकारी के समक्ष छापामारी कर विधिवत रूप से विनष्ट किया गया | इस संबंध में बंदगाँव थाना में अवैध पोस्ता ( अफीम ) खेती करने वाले अज्ञात लोगों पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जा रही हैं ।
![](https://srisaivision.com/wp-content/uploads/2021/03/IMG-20210307-WA0002-1024x576.jpg)
छापामारी दल में शामिल
पुअनि सह थाना प्रभारी सुबोध सिंह मुंडा पुअनि सतीश कुमार पु अनि निर्भय कुमार पुअनि अमरजीत कुमार सअनि सुरेन्द्र शर्मा सअनि राजकुमार रजक थाना रिजर्व गाई