11 वर्षीय लड़की को सांप डंसा, अस्पताल में भर्ती

चाईबासा। गुवासाई गांव में एक 11 वर्षीय लड़की को सांप ने डस लिया। घर के लोगों ने उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना मंगलवार शाम 6 बजे की है। 11 वर्षीय लड़की पूजा पूर्ति अपने घर के आंगन में खेल रही थी। खेलने के दौरान ही झाड़ियों की तरफ से एक जहरीला सांप ने उसके पैर में डस लिया। लड़की के चिल्लाने पर उसके घर वाले दौड़ कर उसके पास गया तो उसने बताया कि सांप ने उसे काट लिया है। तुरंत ही बच्ची के माता-पिता ने उसे गुवा सेल अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने बताया वह खतरे से बाहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!