राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के 21 एवं 22 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चाईबासा स्थित गुईरा सीआरडीएस में आयोजित
![](https://srisaivision.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-22-at-3.51.37-PM-1024x811.jpeg)
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के 21 एवं 22 मार्च को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चाईबासा स्थित गुईरा सीआरडीएस में आयोजित सर्वोदय संकल्प संगत के सक्रिय सहभागिता पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के पूर्वी सिंहभूम जिला संयोजक सह उप मुखिया सुनील गुप्ता को प्रमाण पत्र सौंपा गया। यह प्रमाण पत्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मीनाक्षी नटराजन, झारखंड प्रदेश संयोजक जय शंकर पाठक एवं राष्ट्रीय सचिव सह झारखंड प्रभारी रोशन रायकवार के द्वारा श्री गुप्ता को सौंपी गई है। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कृषि मंत्री बादल सिंह पत्रलेख भी उपस्थित होकर संगठन के लोगों का भी मनोबल बढ़ाएं।
विदित हो कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान पंचायती राज, संविधान, राष्ट्र निर्माण, सर्वोदय, सता की विकेंद्रीकरण से संबंधित विस्तृत रूप से पाठ पढ़ाई गई। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था।
![](https://srisaivision.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Image-2021-03-22-at-3.51.37-PM-1-914x1024.jpeg)