राज्य में ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी की मांग पर पक्ष विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर किया धरना प्रदर्शन.
![](https://srisaivision.com/wp-content/uploads/2021/03/vlcsnap-2021-03-23-14h01m47s957.png)
राँची: आज झारखंड विधान सभा के बाहर कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद सहित कांग्रेस विधायक नमन बिक्सल कोंगारी राज्य में ओबीसी आरक्षण में बढ़ोतरी की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इन्हें भाजपा विधायकों का भी साथ मिला जिसमें विधायक अमित मंडल और विधायक समरी लाल भी समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा है कि ओबीसी का आरक्षण जनसंख्या के अनुपात पर बढ़ाया गया है लेकिन झारखंड में ओबीसी के जनसंख्या के अनुपात पर आरक्षण नहीं बढ़ाया गया है, अभी भी पहले की तरह ही 14% आरक्षण ओबीसी के लिए निर्धारित है। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से ओबीसी वर्ग का आरक्षण बढ़ाने की मांग की।
![](https://srisaivision.com/wp-content/uploads/2021/03/vlcsnap-2021-03-23-14h02m03s068.png)