जिला परिवहन विभाग पूर्वी सिंहभूम ने 2020–21 वित्तिय वर्ष में 144 करोड़ राजस्व की वसूली।वहीं ट्रैफिक पुलिस भी 12 करोड़ का दी राजस्व।

पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग ने सरकार द्वारा दिए गए 170 करोड़ का लक्ष्य का पीछा करते हुए कोरोना के बावजूद 144 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को दी है। वहीं ट्रैफिक पुलिस ने भी 12 करोड़ रुपये की वसूली वित्तीय वर्ष में की है।

झारखंड सरकार ने 2020–21 के वित्तीय वर्ष में पूर्वी सिंहभूम जिला परिवहन विभाग को0 170 करोड रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया था यह लक्ष्य2019–20 के मुकाबले कहीं ज्यादा है लेकिन विभाग ने इस लक्ष्य को स्वीकार करते हुए कार्य आरंभ कर दी थी लेकिन वर्ष के शुरुआत में ही कोरोना ने पूरे देश सहित जमशेदपुर में पैर पसार चुका था। 6 महीने तक लॉक डाउन की गतिविधि होने से विभाग वसूली नहीं कर पाया लेकिन अक्टूबर माह के बाद राजस्व वसूली में तेजी आई और लगातार अभियान चलाकर 170 करोड़ रुपये के लक्ष्य का पीछा करने में जुट गया जो मार्च एंडिंग तक विभाग ने लक्ष्य के 85% की राजस्व वसूली कर ली यानी 170 करोड़ का लक्ष्य का पीछा करते हुए 144 करोड़ की वसूली 6 महीने के कोरोना काल के बावजूद पूरा किया गया।इधर जिले के ट्राफिक पुलिस भी राजस्व वसूली से पीछे नहीं रही इसने भी 2020–21 के वितीय वर्ष में 12 करोड़ कि राजस्व का वसूली कर सरकार को सौंपी है।सिर्फ मार्च महीने में 3 करोड़ 96 लाख रुपए की वसूली की है जिसमें 1 करोड़ 64 लाख रुपये डिफॉल्टर से वसूला गया। जिले के राजस्व वसूली की इस उपलब्धि से यह बात जरूर स्पष्ट हो जाता है कि हमारे जिले में वाहनों की संख्या में किस हद तक बढ़ोतरी हो रही है जो पर्यावरण के दृष्टिकोण से एक चिंता का विषय है।फिलहाल कोरोना काल के बावजूद सरकार के दिए गए लक्ष्य का 85% राजस्व देना विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!