देश के संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा मनाया गया।

भारत के संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 में जयंती शहर के विभिन्न राजनीति दलों ने श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई। भारत के संविधान को विश्व में एक मजबूत सविधान के रूप में माना जाता है संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती शहर के विभिन्न चौक चौराहों और संस्थानों में विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संस्था की ओर से मनाया गया इस मौके पर साकची पुराना कोर्ट के समीप अंबेडकर चौक में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और देश को एक अहम दर्जा दिलाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!