झारखंड में 46 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की हुई मौत, 4092 नए संक्रमित, अकेले रांची में 1404 नए कोरोना संक्रमित,14 की मौत……

राँची: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 4290 नए मामले पाए गए। राजधानी रांची में सबसे अधिक 1404 मरीज मिले हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 639, बोकारो में 188, चतरा में 32, देवघर में 112, धनबाद में 149, दुमका में 36, गढ़वा में 66 गिरिडीह में 53 गोड्डा में 91, गुमला में 85, जामताड़ा में 49, हजारीबाग में 237, कोडरमा में 230, लातेहार में 90, खूंटी में 103, रामगढ़ में 145, साहिबगंज में 153, सिमडेगा में 137, लोहरदगा में 35, पलामू में 90, पाकुड़ में सबसे कम 17 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं राज्य भर में 46 कोरोना संक्रमित की जान चली गई है इनमें सबसे अधिक 14 राजधानी रांची के हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम में 10, धनबाद,बोकारो कोडरमा, और लोहरदगा में 3 – 3, चतरा गढ़वा और सिमडेगा में 2 – 2, गोड्डा गुमला लातेहार और साहिबगंज में एक-एक संक्रमितों हो कि मौत हो गई है।

वहीं टीकाकरण अभियान के तहत 18758 ने पहला और 7622 ने दूसरे डोज का टीका लिया, पहले डोज के टीकाकरण में 45 प्लस के 18160 ने, 477 फ्रंटलाइन वर्कर और 121 हेल्थ वर्कर ने टीका लिया। राज्य में अब तक 2452006 ने टीका ले लिया है। इनमें 45 प्लस के 1993815 टीका लिया है, वही 262945 फ्रंटलाइन वर्कर और 195246 हेल्थ वर्कर ने टीका लिया। वही 359378 ने दूसरे डोज का टीका ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!