अब जीव जंतु पशु पक्षी जंगल से सटे गांव में और शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर जा रहे हैं
जंगलों में लगातार आगजनी की घटना से जीव जंतुओं का जीना मुहाल हो गया है. अब जीव जंतु पशु पक्षी जंगल से सटे गांव में और शहरी क्षेत्र में प्रवेश कर जा रहे हैं. ताज़ा मामला बागबेड़ा थाना अंतर्गत सीपी टोला का है,जहां स्थानीय लोगों ने देखा कि एक मोर के पीछे कुत्ते पड़े हुए हैं. कड़ी मशक्कत से स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों से मोर की जान बचाई और इस संबंध में बागबेड़ा थाने को सूचित किया वही बागबेड़ा थाना प्रभारी ने वन विभाग को मोर पाए जाने की सूचना दी, जहां वन विभाग की टीम के पहुंचने तक स्थानीय लोगों ने मोर को सुरक्षित अपने घर पर रखा.
![](https://srisaivision.com/wp-content/uploads/2021/03/vlcsnap-2021-03-25-15h41m04s016.png)