भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के गत वर्ष के बजट के लेखा जोखा पर सवाल खड़े किए हैं।
भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार के गत वर्ष के बजट के लेखा जोखा पर सवाल खड़े किए हैं। आज रांची स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मे प्रेस वार्ता आयोजित कर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पूरे वर्ष खजाना खाली होने का रोना रोती रही और कोरोना का बहाना बनाती रही। सरकार का काम कहीं भी जमीन पर नहीं दिखा। राज्य सरकार ने जो राशि खर्च किया, उसका पूरा ब्यौरा जनता के सामने आना चाहिए। इतनी बड़ी बजट की राशि कहां खर्च हुई, इसे जनता जानना चाहती है।
![](https://srisaivision.com/wp-content/uploads/2021/04/vlcsnap-2021-04-01-18h00m57s213.png)