भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41 वां स्थापना दिवस मना रही है।

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 41 वां स्थापना दिवस मना रही है। आज ही के दिन 1980 मे भाजपा की स्थापना हुई थी। इस मौके पर रांची स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीरों पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने बैठकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वक्तव्य का सीधा प्रसारण सुना। स्थापना दिवस के मौके पर अपने उद्गगार व्यक्त करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कड़े संघर्ष और मेहनत से छोटी सी पार्टी को आज देश और दुनिया का सबसे बड़ा दल बनाया जा सका है। जनसेवा की भावना के साथ हम केंद्र और विभिन्न राज्यों मे सरकार बनाने में भी सफल रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए समर्पण की भावना से काम करने का वचन लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!